'Cuttputlli' Teaser Out: सीरियल किलर के साथ Power नहीं MindGame खेलते दिखेंगे अक्षय कुमार

अक्षय कुमार की हर महीने कोई न कोई फिल्म रिलीज होती ही है। फिल्म नहीं रिलीज होती तो किसी फिल्म का टीजर या फर्स्ट लुक तो सामने आ ही जाता है।सम्राट पृथ्वी राज चौहान के बाद अगस्त में अक्षय कुमार की रक्षाबंधन भी रिलीज हुई है। लेकिन अब अगली फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है। ये फिल्म है कठपुतली जो 2 सितंबर को डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

फिल्म का टीजर अभी कुछ देर पहले रिलीज किया गया है। अक्षय कुमार इस फिल्म में एक पुलिस वाले का रोल अदा कर रहे हैं जो एक सीरियल किलर को ढूंढ रहा है।टीजर शुरू होता है सनसनीखेज म्यूजिक के साथ। फिर अक्षय कुमार बोलते नजर आते हैं कि सीरियल किलर के साथ Power नहीं MindGame खेलना चहिए। फिर दिखाए जाते हैं अक्षय कुमार के चेहरे के कई गहरे एक्सस्प्रेशन।

टीजर को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने ट्विटर पर लिखा है कि ये खेल पॉवर का नहीं, माइंड का है। और इस माइंड गेम में आप और मैं सब #Cuttputlli हैं। (Yeh khel power ka nahi, mind ka hai। Aur is mind game mein aap aur main…sab #Cuttputlli hain। Dropping on @DisneyPlusHS, 2nd September। Trailer out tomorrow।)इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ अभिनेत्री राकुलप्रीत सिंह हैं। फिल्म के ट्रेलर के लिए भी ज्यादा इंतजार नहीं करना है क्योंकि ट्रेलर कल 20 अगस्त को 

बता दें, कल यानि 18 अगस्त को ही इस फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया था। अब अक्षय कुमार के फैंस को उनकी इस फिल्म के आने का इंतजार है।

बता दें, अक्षय कुमार की फिल्म रक्षाबंधन हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म को दर्शकों ने सिरे से नकार दिया है। फिलहाल ये आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा से भी पीछे चल रही है।    
                                        स्टोरी शेयर करें